छत्तीसगढ़

जनता की आवाज़, पत्रकारों का विश्वास – प्रदीप पांडेय फिर चौथी बार बने प्रेस क्लब के अध्यक्ष

(पत्रकार हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता दोहराई, नए चेहरों को भी मिली अहम जिम्मेदारी)

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। सीपत प्रेस क्लब की सोमवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस बैठक की सबसे बड़ी बात यह रही कि वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप पांडे को एक बार फिर से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वे इस पद पर लगातार तीसरी बार और कुल चौथी बार निर्वाचित होकर अपने नेतृत्व कौशल और पत्रकारों के बीच गहरी पकड़ को साबित किया है।
बैठक में क्लब के अन्य पदों पर भी अनुभवी और सक्रिय पत्रकारों को मौका मिला है। देवेश शर्मा पुन: सचिव, आशुतोष गुप्ता को फिर से कोषाध्यक्ष, और सतीश यादव को लगातार दूसरी बार सह-सचिव बनाया गया। वहीं कोमल पटनवार को उपाध्यक्ष और चंद्रप्रकाश गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित किया गया। क्लब के संरक्षक पद पर पूर्ववत राजेंद्र धीवर बने रहेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा, मैं वर्षों से पत्रकारों के हित में कार्य कर रहा हूं। साथियों ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं आभार प्रकट करता हूं। सीपत जैसे छोटे क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रेस क्लब का निर्माण हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
उन्होंने यह भी कहा कि क्लब न केवल पत्रकार सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा करेगा, बल्कि सामाजिक मुद्दों को उजागर करने में भी अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। बैठक उपरांत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पारंपरिक रूप से गुलाल और फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर रियाज अशरफी, हिमांशु गुप्ता, कासिम अंसारी, हरीश गुप्ता, मोहम्मद नजीर, कमल गुप्ता, धर्मेंद्र पांडेय, अंजनी साहू, ओमगिरी गोस्वामी सहित कई पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button