जुआ फड़ पर सीपत पुलिस का बड़ा एक्शन; जंगल की आड़ में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ , 8 गिरफ्तार
संगठित अपराध की धाराओं में मामला दर्ज , नगदी सहित नाश व मोबाइल जब्त

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। ग्राम लुतरा में नहर के पास जंगल की आड़ में संचालित जुआ फड़ पर सीपत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ जुआडिय़ों को रंगे हाथ पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश, 7,450 रुपये नगद और 9 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ नवीन दंड संहिता की धारा 112 बीएनएस एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत संगठित अपराध का मामला दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.
घटना 16 जुलाई की है जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लुतरा में नहर के पास जंगल में शेख सफर एवं शेख अफजल नामक व्यक्ति जुआडिय़ों को इक_ा कर अवैध रूप से जुआ खेला रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। टीम ने आठ लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा। पकड़े गए जुआडिय़ों में शेख सफर (निवासी लुतरा), शेख अफजल (निवासी झलमला), रवि बरानी (सरकंडा), अमन साहू (तिफरा), विष्णु लोधी (मोपका), संदीप यादव, दीपक साहू (जबड़ापारा) और रमेश आर्मो (लुतरा) शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि शेख सफर और शेख अफजल मिलकर लंबे समय से जुए का संगठित संचालन कर रहे थे, जहां दूर-दराज के जुआड़ी भी आकर शामिल होते थे। आरोपियों द्वारा जुए में दांव पर लगाए गए मोबाइल फोन और नकदी को पुलिस ने जब्त कर लिया।
पूरी कार्रवाई में निरीक्षक गोपाल सतपथी के साथ सहायक उपनिरीक्षक भारत सिंह मरकाम, प्रधान आरक्षक जयपाल सिंह बंजारे, आरक्षक प्रकाश जगत, रामचंद्र उईके, लक्ष्मण चंद्रा, शरद साहू, ज्ञानेश्वर यादव, आकाश मिश्रा और नितिश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सीपत पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ गतिविधियों पर नकेल कसने का सख्त संदेश गया है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ इसी प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



