छत्तीसगढ़राजधानी

जर्जर सडक़ों को लेकर जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र ने कलेक्टर से की मरम्मत की मांग

कहा-जनहित में नहीं किया जा सकता अब और इंतजार!

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। बरसात ने क्षेत्र की सडक़ों की हालत बद से बदतर कर दी है। जगह-जगह उभरे गड्ढे अब जानलेवा बन चुके हैं, न वाहन सुरक्षित चल पा रहे, न ही पैदल चलना संभव रहा।
इसी गंभीर समस्या को लेकर जि़ला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर ने जनहित में मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सीपत कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए प्रमुख सडक़ों की त्वरित मरम्मत की मांग की है। श्री धीवर ने सीपत से झलमला मार्ग , झलमला से बरेली मटियारी मार्ग , सीपत से नरगोड़ा-आवास-पोड़ी मार्ग , खम्हरिया से सोठी नवापारा जेवरा मार्ग , बिटकुला से हरदुली-निरतू मार्ग का मरम्मत की मांग की है।


जिपं. सदस्य राजेंद्र धीवर ने कहा कि इन सडक़ों की हालत इतनी दयनीय है कि अब गाडिय़ां तो दूर, लोग पैदल चलने से भी कतराते हैं। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और मरीजों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। राजेंद्र धीवर ने कलेक्टर को यह भी अवगत कराया कि इन जर्जर मार्गों की वजह से क्षेत्र के विकास पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग करते हुए कहा कि यह सिर्फ विकास का मुद्दा नहीं, बल्कि जनजीवन की सुरक्षा से जुड़ा सवाल है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लिया है और शीघ्र कार्यवाही का भरोसा भी दिलाया है।

Related Articles

Back to top button