छत्तीसगढ़
एनटीपीसी सीपत प्लांट में बड़ी दुर्घटना, तीन लोगों की मरने व कई लोगों के घायल होने की खबर

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। एनटीपीसी सीपत संयंत्र में एक बड़ी दुर्घटना सामने नजर आई है।
मिली जानकारी के अनुसार एनटीपीसी सीपत के पावर प्लांट में यूनिट 5 में ओवराइलिंग कार्य चल रहा था। यह काम गोरख नाथ ठेका कंपनी कर रहा था। जिस दौरान यह बड़ी दुर्घटना हुई है।
लोहे की लगी एंगल से भाड़ा बांधकर मजदूरों के द्वारा कार्य किया जा रहा था कि अचानक यह घटना घटी है। फिलहाल तीन लोगों की मरने की खबर आ रही है। एनटीपीसी सीपत प्रबंधन के किसी भी मजदूर की मरने की खबर नहीं दी है। लोहे के प्लेट फॉर्म गिरने से अभी भी कई मजदूर दबे हुए है। जिनको निकालने का काम जारी है।



