पुंछ में नियंत्रण रेखा पर आतंकी गतिविधियों का पता चलने पर सेना का एक्शन

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आतंकी गतिविधियों का पता चलते ही सीमा पर अलर्ट जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी की खबर है। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवानों ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि सतर्क सेना के जवानों ने खारी करमारा इलाके में नियंत्रण रेखा के पार से इस तरफ घुसने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों की हरकत देखी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि सेना की गोलीबारी में कम से कम दो आतंकवादी गोली लगने से घायल हुए हैं, लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि वे मारे गए हैं या घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि घने जंगल के साथ सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन पूरा होने के बाद इस मामले में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।



