ड्रग्स जैसी घातक आदत से हमेशा दूर ही रहे: प्रधानमंत्री मोदी
युवा नशे और लत के खतरों को समझें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 2 अगस्त को ‘नशा मुक्त युवा से विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ 100 हफ्ते तक चलने वाले इस अभियान में हर नागरिक, खासकर युवाओं से शामिल होने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज हम सभी जिस अभियान के साक्षी बन रहे हैं, वह व्यक्ति, परिवार, समाज और सबसे बड़ी बात कि राष्ट्र के लिए है। विकसित भारत संकल्प अभियान के लिए नशामुक्त युवा, इस मूवमेंट का नाम ही इसके संकल्प को स्पष्ट करता है। आज जब देश ने विकसित भारत का लक्ष्य तय किया है, तो इसके लिए यह आवश्यक है कि देश का युवा तन-मन से स्वस्थ हो, आत्मविश्वास से भरपूर हो और ड्रग्स जैसी घातक आदत से हमेशा-हमेशा दूर ही रहे। यही इस अभियान का उद्देश्य है। इसलिए हम सबको संकल्प लेना है कि हमारे युवा नशे और ड्रग्स के खतरे को समझें, हर तरह से जागरूक रहें और उससे दूर रहें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत शुरू की गई इस पहल का नाम ही ‘नशा मुक्त युवा’, इसके मकसद और संकल्प को दर्शाता है। जैसे-जैसे भारत एक विकसित देश बनने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, यह जरूरी है कि हमारे युवा मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और आत्मविश्वास से भरे हों और साथ ही नशे की लत जैसी बुराई से दूर रहें। यही इस पहल का मुख्य मकसद है। हमें यह पक्का करने का संकल्प लेना होगा कि हमारे युवा नशे और लत के खतरों को समझें, सतर्क रहें और इस विनाशकारी आदत से दूर रहें।



