
गरियाबंद। ‘नया सवेरा’ अभियान के तहत वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन में समस्त थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्र गाँजा, शराब ,जुआ, सट्टा पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में आज दिनाक 4 फरवरी को गरियाबंद थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला ग्राम कुचेना में शारदा नेताम के घर में आंगन में अवैध रूप से धन अर्जित करने के उद्देश्य से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखी है जिसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी व हमराह स्टाफ के साथ रेड की कार्यवाही करते हुए महिला आरोपी को पकड़ा गया। नाम, पता पूछने पर अपना नाम शारदा नेताम पति स्व.चरण सिंह नेताम उम्र (36) वर्ष साकिन ग्राम कुचेना जिला गरियाबंद का रहने वाली बताई। घटना स्थल पर एक 15 लीटर क्षमता वाली पीले रंग की प्लास्टिक जरिकेन में देशी कच्ची शराब मात्रा 15 लीटर भरी हुई कीमती-3000 रूपये बरामद कर जब्त किया है। आरोपी का उक्त कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपी को विधिवध गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना गरियाबंद टीम की विशेष भूमिका रही ।



