छत्तीसगढ़

रात में सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड

बिलासपुर। बिलासपुर में उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं से गर्मी से राहत मिली। इससे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और रात में ठंड महसूस हुई। वहीं, दोपहर में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से धूप की चुभन कम हुई। बता दें कि पिछले पांच दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही थी, जिससे गर्मी का एहसास होने लगा था। जिले में बुधवार की शाम अचानक हवाएं चली, जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। रात हल्की ठंड बढ़ गई। वहीं, गुरुवार की सुबह हुई तो ठंड का अहसास हुआ। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के चलते दोपहर में तापमान कम रहा। जिससे दिन में धूप का अहसास कम हुआ। लोगों को इससे काफी राहत मिली।

Related Articles

Back to top button