देश / विदेश

मतगणना को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में भारी सुरक्षा बल तैनात

दिल्ली विस में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय?

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना चल रही है। अधिकारियों ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं। तस्वीरों में दिल्ली के विभिन्न मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात दिखाई दे रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक 70 सीटों पर भाजपा 48 सीटों से आगे चल रही है। भाजपा दो दशक से अधिक समय के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में वापसी कर रही है? वहीं आप पार्टी 22 सीटों पर चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने अपना एक भी खाता नहीं खोल पाई है। समाचार लिखे जाने तक अरविंद केजरीवाल 9 वें राउंड पीछे चल रहे हैं।
विशेष पुलिस आयुक्त (सीपी) और राज्य पुलिस नोडल अधिकारी (एसपीएनओ), देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली भर में 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक केंद्र पर एडीसीपी नियुक्त किए गए हैं। देवेश चंद्र ने कहा कि दिल्ली में 19 मतगणना केंद्र हैं। प्रत्येक केंद्र का प्रभारी एडीसीपी बनाया गया है। 19 मतगणना केंद्रों पर सीएपीएफ की 38 कंपनियां तैनात हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस उम्मीदवारों और जिला चुनाव अधिकारियों के साथ समन्वय में है।

Related Articles

Back to top button