देश / विदेश

सीबीआई ने क्रिप्टो धोखाधड़ी मामले की बड़ी कार्रवाई

कथित साइबर अपराधियों के खिलाफ दिल्ली और हरियाणा में 11 स्थानों पर छापेमारी

नई दिल्ली। सीबीआई ने क्रिप्टो धोखाधड़ी मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में कुल 11 जगहों पर छापे की कार्रवाई की है। इस दौरान सीबीआई ने कैश, अमेरिकी डॉलर और सोना समेत अन्य सामग्री बरामद किया।
जानकारी के मुताबिक स्वयं को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को ठगने के आरोप में कथित साइबर अपराधियों के खिलाफ दिल्ली और हरियाणा में 11 स्थानों पर छापेमारी की और इस दौरान 1.08 करोड़ रुपये की नकद राशि जब्त की।
अधिकारियों ने बताया कि दो साल पुराने मामले में दिल्ली में नौ और हरियाणा के हिसार में दो स्थानों पर छापे मारे गए। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों पर स्वयं को सरकारी अधिकारी बताकर अवैध गतिविधियां और क्रिप्टो धोखाधड़ी करने का आरोप है।
प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘लोगों को फर्जी तकनीकी सहायता परामर्श देकर और क्रिप्टोकरंसी के रूप में मनी ट्रांसफर करने के लिए प्रेरित करके धोखाधड़ी की गई। इस धन को फिर कई क्रिप्टो वॉलेट के माध्यम से भेजकर नकदी में परिवर्तित किया गया।’’ एजेंसी ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर दिया है।

Related Articles

Back to top button