
तिल्दा नेवरा (वीरेन्द्र साहू)। जिला पंचायत क्रमाँक 6 से चार प्रत्याशी मैदान में थे जिसमे कांग्रेस से श्रीमती सोनम साहू, भाजपा से अनुराधा वर्मा, निर्दली श्रीमती संतोषी वर्मा इन तीनों को लगभग नौ हजार वोटो से हराकर पतंग छाप की बैनर लिए श्रीमती शैल महेन्द्र साहू ने जीत दर्ज की हैं, और अपनी जीत को 34 ग्राम की जनता की जीत बताई हैं।
ज्ञात हो की शैल महेन्द्र साहू को ग्राम की जनता चाहती थी इसलिए रिकॉड तोड़ मतो से विजयी पताका लहराने में जनता जनार्दन ने कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। बधाई देने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी हैं।


