
नई दिल्ली। 1 मार्च, 2025 से भारत में कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव हो रहे हैं, जो सीधे आपके वित्तीय लेन-देन और दैनिक जीवन पर असर डाल सकते हैं। एलपीजी सिलेंडर के दाम से लेकर यूपीआई के नियमों में बदलाव तक, यह बदलाव आपके बैंक अकाउंट से जुड़े कई पहलुओं को प्रभावित करेंगे।
एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी: तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 6 रुपये की बढ़ोतरी की है। अब इस सिलेंडर की कीमत 1803 रुपये हो गई है। वहीं, कोलकाता और चेन्नई में इन सिलेंडरों के दाम क्रमश: 1913 रुपये और 1965.50 रुपये हो गए हैं। रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
्रञ्जस्न (एविएशन टर्बाइन ईंधन) की कीमत में कमी: जेट ईंधन की कीमत में मामूली 0.23 प्रतिशत की कमी आई है, जिससे नई कीमत 95,311.72 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है।
.यूपीआई के नए नियम: 1 मार्च से यूपीआई में बीमा प्रीमियम पेमेंट को सरल और सुरक्षित बनाने के लिए एक नई सुविधा जोड़ी गई है। बीमा-एएसबी (एप्लिकेशन सपोर्टेड बाय ब्लॉक अमाउंट) के जरिए, लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसीहोल्डर अब अपने प्रीमियम पेमेंट के लिए पहले से ही पैसे को ब्लॉक कर सकेंगे। पॉलिसी होल्डर की अनुमति के बाद भुगतान किया जाएगा।
म्यूचुअल फंड और डीमैट खाते में नॉमिनी जोडऩे के नए नियम
अब से म्यूचुअल फंड और डीमैट फोलियो में एक निवेशक अधिकतम 10 नॉमिनी जोड़ सकता है। इसका उद्देश्य निवेशकों की संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और क्लेम न की जाने वाली संपत्तियों में कमी लाना है।
पीएनबी में दो साल तक लेन-देन न होने पर अकाउंट बंद: अगर आपके पंजाब नेशनल बैंक में दो साल तक कोई लेन-देन नहीं होता, तो बैंक आपका अकाउंट डी-एक्टिवेट कर सकता है। इस स्थिति से बचने के लिए आपको केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
बैंक रहेंगे 14 दिन बंद
होली और ईद-उल-फितर समेत इस महीने के कई त्योहारों पर 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, आप ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम के जरिए 24 घंटे ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।



