खेल

भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया

सेमीफाइनल में अब भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा

दुबई। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवर में 205 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत ने इस मैच को 44 रनों से अपने नाम किया। सेमीफाइनल में अब भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।
स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के दमदार प्रदर्शन से भारत ने ग्रुप ए के अंतिम मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया। भारत का ग्रुप चरण में अजेय अभियान जारी रहा और टीम ने तीनों मैच जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए इस चरण का अंत किया। भारत का सामना अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से चार मार्च को दुबई में होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रही थी।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। 30 के स्कोर तक रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली पवेलियन लौट चुके थे। यह विराट के वनडे करियर का 300वां मैच था जिसमें वो सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर और और अक्षर पटेल ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 98 रनों की पार्टनरशिप हुई। अय्यर 98 गेंदों में 79 रन बनाकर आउट हुए तो अक्षर ने 61 गेंदों में 42 रन बनाए। नंबर छह पर बैटिंग करने उतरे केएल राहुल कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 29 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए। अंत के ओवर में हार्दिक पांड्या ने तेजी से रन बनाए। हार्दिक 45 रन बनाकर आउट हुए। गेंदबाजी की बात करें तो न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज मैट हेनरी रहे, उन्होंने 8 ओवर में 42 रन देकर पांच विकेट लिए। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा रन बनाए।

Related Articles

Back to top button