
शोपियां । जम्मू-कश्मीर के शोपियां में घरों और दुकानों में आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शोपियां के टाक मोहल्ला में स्थित कई घरों और दुकानों में भीषण आग लगी है। आग इतनी भीषण थी कि दर्जनों घर, दुकानें और कॉम्प्लेक्स जलकर खाक हो गए हैं।
पता चला है कि दुकानों और घरों में आग अभी भी लगी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई है। दमकल और पुलिस की टीमें भीषण आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है और आग को बुझाने का प्रयास जारी है।



