
तिल्दा नेवरा (वीरेन्द्र साहू )। भारतीय जनता पार्टी के रायपुर जि़ला उपाध्यक्ष राम पंजवानी को जनपद पंचायत के चुनाव निर्वाचन हेतु प्रवेक्षक बनाकर भेजा गया था। धरसींवा के विधायक अनुज शर्मा के साथ दो दिन तक कड़ी मेहनत कर जनपद सदस्यों के साथ कई बैठकें कर भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए एक्टिव की गई । कांग्रेस के 12 सदस्यों के मु$काबले भाजपा के 13 जनपद सदस्यों ने मत देकर भाजपा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए मतदान कर विजयी बनाया। धरसींवा जनपद पंचायत से भाजपा की श्रीमती शकुंतला सेन को जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दिनेश खूटे निर्वाचित हुए। धरसींवा की भाजपाइयों ने गुलाल लगाकर स्वागत किये और फटाके फोड़े. मिठाई वितरित की गई।



