

तिल्दा नेवरा (वीरेन्द्र साहू)। भाजपा का परचम लहराने वाले सोनू मनहरे उ$र्फ टिकेश्वर मनहरे ने तिल्दा नेवरा जनपद अध्यक्ष बनकर तिल्दा नेवरा में डीजे के साथ रैली निकाली और अपने जीत का श्रेय अपने बड़े भैया वेदराम मनहरे को दी हैं। भीड़ को जैसे ही पता चला जिताने वाला वेदराम हैं कहकर भीड़ ने उन्हें उपर उठा लिया और डीजे की धुन में थिरकने लगे। देवदत्त शर्मा उ$र्फ गोलू भी जनपद सदस्य पर जीत दर्ज की हैं और रैली में शामिल हैं। सोनू मनहरे को तिल्दा नेवरा जनपद अध्यक्ष बनने पर लोगों में हर्ष व्याप्त है।



