
तिल्दा नेवरा (वीरेन्द्र साहू)। नगर पालिका परिषद परिसर में कल 9 मार्च को शाम 5 बजे होगा शपथ ग्रहण। जिसमे रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, और मंत्री टांक राम वर्मा, अति विशिष्ठ अतिथि धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, चुनाव प्रभारी संतोष उपाध्याय, पूर्व अध्यछ लोमिछा गुरु डहरिया नगर पालिका परिषद, अनिल अग्रवाल महामंत्री जिला, राम पंजवानी उपाध्यक्ष, मनोज निषाद मंडल अध्यछ शहर, विकास सुखवानी उपाध्यछ पालिका, नरेन्द्र शर्मा पूर्व एल्डरमैन आदि की गरिमामय उपस्थिति में नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला वर्मा और पार्षदगण शपथ लेकर पदभार ग्रहण करेंगे।



