छत्तीसगढ़राजधानी

पालिका में आबंटन अभाव में अनेक निर्माण कार्य बंद

गरियाबंद (मनोज वर्मा)। नगर पालिका चुनाव के चलते स्थानीय नगरीय काम काज ठप्प पड़ गए हैं। गत माह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गरियाबंद आगमन पर अनेक कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन सार्वजानिक रूप से किया गया था। उनमें से अधिकांश कार्य आधे अधूरे हैं। उनमें बजट का अभाव बताया जा रहा है।
ज्ञात हो कि पालिका के अनेक कार्य पूर्ण भी हो चुके हैं लेकिन भुगतान नहीं होने के कारण आधे-अधूरे बताये जा रहे है। विगत एक वर्ष से पालिका में बजट के अभाव के कारण अनेक कार्य-जैसे नया तालाब, छिंद तालाब, प्रेस क्लब भवन, हलबा समाज भवन, कुर्मी समाज भवन आदि के निर्माण कार्य बंद पड़े हुए है। निर्माण कार्यों के लिए आबंटन कब आएगा इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है। गरियाबंद जिला मुख्यालय है। जिले में एकमात्र पालिका का दर्जा प्राप्त है। उसके बाद भी पालिका में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। पालिका में सुशासन के कार्यों का अभाव बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button