कारोबार

अमेरिकी फेड के फैसले से शेयर बाजार हरे निशान में बंद

सेंसेक्स करीब 900 अंक उछला

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र हरे निशान में बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 899 अंक या 1.19 प्रतिशत बढक़र 76,348.06 और निफ्टी 283.05 अंक या 1.24 प्रतिशत बढक़र 23,190.65 पर था।
बाजार में तेजी की वजह अमेरिकी फेड के बयान को माना जा रहा है, जिसमें कहा गया कि इस वर्ष आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है। ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के चलते बढ़ी महंगाई काफी सीमित समय के लिए होगी। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई। लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 327.30 अंक या 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,144 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 110.45 अंक या 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,858.04 पर बंद हुआ।
सेक्टोरल आधार पर ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और प्राइवेट बैंक समेत सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, टाइटन, टीसीएस, एचयूएल, इन्फोसिस, नेस्ले, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर्स थे। इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स थे।

Related Articles

Back to top button