देश / विदेश

दुबई के क्राउन प्रिंस पहुंचे भारत, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

नई दिल्ली। दुबई के क्राउन प्रिंस, संयुक्त अरब अमीरात के डिप्टी पीएम और रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम मंगलवार को नई दिल्ली पहुंच गए हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत की दो दिवसीय यात्रा कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने उनकी यात्रा को भारत-यूएई संबंधों में एक मील का पत्थर बताया।
मंत्रालय ने जानकारी दी कि क्राउन प्रिंस औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर उनके औपचारिक स्वागत के लिए केंद्रीय सुरेश गोपी उपस्थित थे। दुबई के क्राउन प्रिंस के रूप में शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम की यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को गणमान्य अतिथि के सम्मान में दोपहर के भोजन का आयोजन करेंगे।

Related Articles

Back to top button