छत्तीसगढ़

जिले में जगह-जगह हुआ भंडारे का आयोजन

हनुमान जन्मोत्सव पर भक्तों ने किया भंडारे का किया प्रसाद वितरण

मनेन्द्रगढ़ (आशुतोष चतुर्वेदी)। नगर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर विजय टेकरी में हनुमान जयंती पर धूमधाम से श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया गया। इसके साथी शहर भर के हनुमान मंदिर में हनुमान जी की जयंती बड़े ही हरसोल लाश के साथ बाजे गाजे के साथ प्रभात फेरी निकाल कर जन्म उत्सव श्रद्धालुओं द्वारा निकाल कर मनाया। इसी क्रम में शहर के जोड़ा तालाब स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर स्टेशन रोड दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, श्री राम मंदिर में विराजे हनुमान जी की, झगड़ा खंड रोड हनुमान मंदिर खेडिया टॉकीज के पास भी राज्य हनुमान जी मौहार पारा रिंग रोड में विराजे हनुमान जी में ब्राह्मणों द्वारा भगवान हनुमान जी को चोला पहनकर विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन आरती की गई । इस अवसर पर समस्त मंदिरों में श्री राम जी की जै एवं पवन सूत्र श्री हनुमान जी की जय जयकार से आसमान गूंजाय मान हो उठा। चारों दिशाओं में हनुमान जी के जय जय कारों से गूंजायामान हो उठा। पश्चात भक्तों द्वारा हवन पूर्णाहुति की गई ततपश्चात श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान जी की आरती गाए आरती की जय हनुमान लला की, एवं पुष्पांजलि प्रार्थना अर्पित की गई।


श्री रामचंद्र कृपालु भजमन के द्वारा श्री राम जी की स्तुति की गई। अंत में भंडारे का भी आयोजन भक्तों द्वारा रखा गया था जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लेकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। हनुमान जयंती के इस अवसर परक्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी ने भी नगर के सभी हनुमान मंदिर हनुमान जी के पास पहुंचकर पूजन अर्चन कर प्रसाद ग्रहण किया । स्वास्थ्य मंत्री के साथ नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी, गौरव गुप्ता, हफीज मेमन, सौरव गुप्ता, अचला गुप्ता, रुचि गुप्ता दिनेश द्विवेदी,विनीत जायसवाल, कृष्णा वस्त्रकार, शिव यादव, रविन्द्र सोनी अमित श्रीवास्तव, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल सहित नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती प्रतिमा यादव ,धर्मेंद्र पटवा वार्ड पार्षद हनुमान टेकरी मंदिर में भी पहुंच कर हनुमान जी का पूजन अर्चन किया ।

  • अधिकांश मंदिरों में अखंड रामायण, सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन

शनिवार 12 अप्रैल को प्रात: काल से ही श्रद्धालु द्वारा भगवान राम और उनके परम भक्त मारुतिनंदन हनुमान जी की पूजन, अर्चन करने पहुंचते रहे । पूजा अर्चना के बाद दोपहर में मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया था। भगवान की झांकी भी सजी थी। झांकी को निहारते ही श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और हनुमान के जयकारे लगाए साथ ही मंदिर परिसरों में हवन भी कराया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आहुतियां दीं।

Related Articles

Back to top button