छत्तीसगढ़राजधानी

परसदा में धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती

तिल्दा नेवरा (वीरेन्द्र साहू)। ग्राम परसदा में शनिवार को साहू समाज के द्वारा माँ कर्मा जयन्ती मनाई गई सर्व प्रथम गाँव के माताओं, बहनों के द्वारा गढ़वा बाजा के साथ माँ कर्मा के कलश यात्रा निकाला गया , जो पूरे गाव भ्रमण कर शीलता माता मन्दिर होते हुए कर्मा माता मंदिर में समापन हुआ।
माँ कर्मा की पूजा अर्चना के पश्चात आये हुए अथितियों का पुष्प हार चंदन तिलक लगा कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती शैल महेंद्र साहू जिला पंचायत सदस्य क्रमाँक 6 और सभापति महिला बाल विकास विभाग ने कहा कि माँ कर्मा बाई के जीवन से आत्मबल, निर्भीकता, साहस, समानता और राष्ट्र भावना की शिक्षा मिलती है, साहू समाज शिक्षित समाज है। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे परिक्षेत्र अध्यक्ष ने बालकों के शिक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए सामाजिकजनों से बालक शिक्षा पर जोड़ देने की अपील की। वही विशिष्ट अथिति के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय जनपद सदस्य सेवती बेतल साहू, सरपंच मेघनाथ मारखंडे , उप सरपंच गुलापु साहू , परिक्षेत्र महिला उपाध्यक्ष जामवती साहू, सचिव तखत, गांव के वरिष्ठ शर्मा ने भी समाजिक जन को संबोधित किया। मंच संचालन परिक्षेत्र उपाध्यक्ष मुकेश साहू ने किया। अंत में आभार व्यक्त ग्रामीण अध्यक्ष बल्दू साहू ने किया। इस अवसर रंजीत साहू, अरुण साहू, युगल साहू, तिलक साहू, अजय साहू, परमेश्वर साहू, शुक्लाल साहू, गिरधारी साहू, छम्मन साहू, लोकेश साहू, सहित भारी संख्या में महिला पुरुष और ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button