छत्तीसगढ़

विजय हनुमान टेकरी मनेद्रगढ़ में सप्त दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ एवं संगीत मय श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन आज से

मनेंद्रगढ़ (आशुतोष चतुर्वेदी)। श्री हनुमान जी एवं श्री अनंत विभूषित फलहारी बाबा जी की महान कृपा से श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर रामप्रिय दास जी के आशीर्वाद से वर्तमान महंत श्री श्री 108 रामेश्वर दास जी महाराज विजय टेकरी मंदिर के सानिध्य में सप्त दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत (महापुराण कार्यक्रम आयोजित किया गया है आप सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि 28 अप्रैल 2025 से 4 मई 2025 तक यज्ञ एवं भागवत महापुराण एवं भंडारा में पहुंचकर धार्मिक वातावरण का आनंद ले एवं सभी साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त करें ।


सप्त दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा प्रवक्ता श्री डॉ श्री राम प्रपन्नाचार्य श्री महाराज श्री धाम वृंदावन एवं बाल कथा व्यास श्री आदित्य नारायणचार्य श्री महाराज श्रीधाम वृंदावन तथा आचार्य पंडित राजकुमार पांडे जी श्रीधाम अयोध्या के द्वारा संपन्न की जावेगी। सप्त दिवसीय श्री भागवत महायज्ञ के आयोजन 1008 श्री महंत महामंडलेश्वर श्री राम प्रिया दास जी अयोध्या वाले 108 वर्तमान महंत श्री रामेश्वर दास जी विजय हनुमान टेकरी मनेंद्रगढ़ में संपन्न की जावेगी।
उक्त सप्त दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ आज 28 अप्रैल सोमवार को प्रात: 8 बजे मांगलिक शोभा यात्रा एवं मंडप प्रवेश वेदी आवाहन पूजन , 29 अप्रैल 2025 मंगलवार अरणीय मंथन हवन प्रारंभ 30 अप्रैल बुधवार को एवं उक्त महायज्ञ का पूर्ण आहुति एवं विशाल भंडारा का आयोजन 4 मई रविवार को विजय हनुमान टेकरी मंदिर मनेंद्रगढ़ में गंगा सप्तमी के शुभ पावन अवसर पर विशाल भंडारा रात्रि 8 बजे से प्रारंभ की जावेगी ।
इसी प्रकार श्रीमद् भागवत महापुराण कथा 28 अप्रैल सोमवार प्रात: 8 बजे कलश यात्रा, कलस स्थापना ,देव पूजन ,तदुप्रांत श्री भागवत जी की भव्य कलश यात्रा कथा स्थल तक पहुंचेगी। 28 अप्रैल सोमवार को श्रीमद् भागवत महात्म मंगलाचरण 29 अप्रैल मंगलवार को महाभारत सॉन्ग परीक्षित जन्म सुखदेव भगवान का आगमन एवं परीक्षित सुखदेव संवाद 30 अप्रैल 2025 बुधवार ,कपिल देव हुति संवाद ,सती चरित्र ,ध्रुव चरित्र ,नर्सिंग अवतार कथा 1 मई गुरुवार गजेंद्र उपख्यान , वामन अवतार ,श्री राम जन्मोत्सव, श्री कृष्ण जन्मोत्सव ,2 मई शुक्रवार नंदोत्सव ,भगवान कृष्ण की बाल लीला, श्री गोवर्धन पूजा, 56 भोग, 3मई शनिवार रासपंचाधयायी, रुक्मणी विवाह, द्वारिका लीला ,4 मई रविवार सुदामा चरित्र श्री कृष्ण उद्धव संवाद, परीक्षित मोक्ष, सुखदेव पूजन तथा कथा विश्राम 4 मई रविवार को यज्ञ की पूर्ण आहुति आरती के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है। उक्त सभी कार्यक्रमों में श्री श्री 108 वर्तमान महान श्री रामेश्वर दास जी विजय हनुमान टेकरी मंदिर मनेंद्रगढ़ मैं संपन्न की जावेगी।
उक्त सभी कार्यक्रमों में महाराज जी नें सभी भक्तजनों से अपील की है कि 28 अप्रैल से 4 मई तक यज्ञ एवं भागवत महापुराण एवं भंडारा में पहुंचकर धार्मिक वातावरण का आनंद ले एवं आए हुए सभी साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को कृतार्थ करें एवं पूर्ण लाभ के भागीदार बनें।

Related Articles

Back to top button