देश / विदेश

मॉल में लगी भीषण आग, शोरूम जलकर हुआ खाक

मुंबई। महाराष्ट्र के बांद्रा में स्थित लिंकिंग रोड पर बने लिंकिंग स्क्वायर मॉल के क्रोमा शोरूम में अचानक आग लग गई है। इस आग लगने के कारण क्रोमा के शोरूम जो की एक इलेक्ट्रॉनिक का शोरूम है बहुत नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक आग सुबह चार बजे लगी है। आग लगने की घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाडिय़ां पहुंच चुकी है जो शोरूम की आग को बुझाने की कोशिश कर रही है।
लिंकिन स्क्वेयर मॉल चार मंजिला एक इमारत है जिसमें एक क्रोमा शोरूम बेसमेंट में बना हुआ है। क्रोमा शोरूम के बेसमेंट पर लगी आज कुछ ही देर में ऊपर की मंजिलों की तरफ भी बढ़ती दिखी। वही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां बुझाने में लगी हुई है।

Related Articles

Back to top button