बेहतर पुलिसिंग व उत्कृष्ट कार्य के लिए सीपत टीआई गोपाल सतपथी को एसपी ने किया सम्मानित

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। बेहतर पुलिसिंग , अपराध एवं शिकायतों का निराकरण के लिए आज बिलासपुर में आयोजित सम्मान समारोह में सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी को एसपी रजनेश सिंह के साथ जिले के अन्य पुलिस अफसरों ने उन्हें सम्मानित किया है।
उल्लेखनीय है कि सीपत टीआई अपने कार्यक्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य कर अपनी उत्कृष्टता के लिए नया कीर्तिमान स्थापित किए है। उनके अनुकरणीय कार्यशैली के चलते उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ। इनके साथ ही सीपत थाना के प्रधान आरक्षक सुबन्ध साय सिदार को भी थाने का रखरखाव , रोजनामचा सहित बेहतर रिकार्ड मेंटेन के लिए सम्मानित हुए है।
सम्मान प्राप्त होने के बाद थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने कहा कि यह सम्मान मुझे थाने स्टॉफ के तत्परता व सक्रियता के चलते उन्ही के बदौलत प्राप्त हुए है। टीआई के सम्मानित होने पर क्षेत्र की जनता ने उन्हें बधाई दी है।



