जिपं. सभापति प्रतिनिधि सूर्या ने किया विधानसभा के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण
मरीजों का जाना हाल, अस्पताल में व्यवस्थाओं की ली जानकारी

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सभापति स्वास्थ्य परिवार कल्याण प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश सूर्या ने मंगलवार को मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों और स्वास्थ्य केंद्रों का सघन दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं। श्री सूर्या ने मल्हार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , लोहर्सि उपस्वास्थ्य केंद्र, चिल्हाटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , जोंधरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य केन्द्रो में इलाज के लिए आए हुए लोगों से मिलकर उनका हाल चाल जाना एवं मरीजों से पूछा कि क्या उपस्वास्थ्य केंद्रों में ठीक इलाज हो पा रहा है, सही दवाई मिल पा रहा है, स्वास्थ्य केन्द्रों में बैठे डॉक्टर का व्यवहार कैसा रहता है, उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण के पश्चात श्री सूर्या ने कुकुरदी कला सहित आसपास के ग्रामों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से भेंट की। उन्होंने पेयजल सडक़ बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकताओं और अन्य स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। ग्रामीणों ने अपनी दिक्कतें खुलकर उनके समक्ष रखीं। इस दौरान श्री सूर्या के साथ जिला पंचायत प्रतिनिधि खिलावन पटेल क्रमांक 14 मि_ू प्रजापति वरिष्ठ नेता भाजपा लोकनाथ बंजारे और तिलक राम मिर्जा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सोनसरी ग्राम में उन्होंने सरपंच बिनदा लाल दिनेश पटेल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनहितैषी कार्यों को गति देने पर विचार विमर्श किया।
चंद्रप्रकाश सूर्या ने जनता को आश्वासन दिया कि वे उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएंगे और उनके शीघ्र समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।



