छत्तीसगढ़

दर्राभांठा में सरपंच एनल ने की प्रभारी सचिव को हटाकर स्थायी सचिव नियुक्त करने की मांग

जिला सीईओ को दिया आवेदन

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत दर्राभाठा के सरपंच एनल धृतलहरे ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी से स्थाई सचिव की मांग की है।


बता दें कि पिछले कुछ सालों से ग्राम पंचायत में प्रभारी सचिव परमेश्वर सोनवानी के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। दो जगहों के प्रभार होने के कारण प्रभारी सचिव के पास समय का अभाव होने कारण ग्राम दर्राभांठा के आम नागरिकों को शासन के योजनाओं का जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
चूंकि ग्राम पंचायत दर्राभाठा बड़ा ग्राम पंचायत (जनसंख्या 3600) होने के कारण ग्राम पंचायत को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभारी सचिव परमेश्वर सोनवानी के स्थान पर किसी अन्य स्थायी सचिव नियुक्त करने की मांग मुख्य कार्यपालन अधिकारी से की है।

Related Articles

Back to top button