देश / विदेश
अटारी-वाघा बॉर्डर पर कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ की वतन वापसी
20 दिन बाद पाकिस्तान से लौटा जवान

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद अब दोनों देशों ने बड़ा फैसला लिया है। पाकिस्तान ने भारत के जवान पूर्णम कुमार शॉ को भारत को सौंप दिया है। आज सुबह 10.30 बजे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तान से भारत वापस लाया। कांस्टेबल शॉ को अटारी-वाघा सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ अधिकारियों को सौंपा। बीएसएफ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल 2025 को फिरोजपुर सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ गलती से सीमा पार कर पाकिस्तान की ओर चले गए थे, जिसके बाद उन्हें पाक रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था।
पिछले लगभग 20 दिनों से बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच लगातार बातचीत और समन्वय के बाद आज उनकी सकुशल वापसी सुनिश्चित हुई।



