कारोबार

सोना के भाव हुए कम, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

मुंबई में 22 कैरेट सोना 87,100 रुपये प्रति 10 ग्राम

मुंबई। सोना हमेशा से निवेशकों की पहली पसंद रहा है और ये सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है. अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक तनाव में कमी आने से इसके दाम में खरीदारों को राहत मिलती हुई दिखा दे रही है. सोने की कीमत में सोमवार को उछाल के बाद मंगलवार को इसमें मामूली गिरावट आयी है. मुंबई में 22 कैरेट सोना 87,100 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जबकि 24 कैरेट सोना 95,020 रुपये पर कारोबार कर रहा है. हालांकि, चांदी शुरुआती कारोबार में 1000 रुपये गिरकर मुंबई में 97,000 रुपये प्रति किलो बिक रही है.
एमसीएक्स पर सोना प्रति 10 ग्राम 0.19 प्रतिशत ज्यादा महंगा होकर 93,117 रुपये पर बिक रहा है, जबकि चांदी 0.26 प्रतिशत गिरकर 95,250 रुपये प्रति किलो की दर से कारोबार कर रही है. 22 कैरेट सोना आज प्रति 10 ग्राम 87,560 रुपये की दर पर बिक कर रहा है. गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार, 24 कैरेट का भाव बढक़र 95,520 रुपये हो गया है. चांदी की कीमत भी ऊपर चढ़ी है और ये 98,100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है.

Related Articles

Back to top button