देश / विदेश

विराट कोहली पत्नी संग अयोध्या पहुंचे

आधे घंटे तक वे मंदिर परिसर में रुके और फिर लखनऊ के लिए रवाना हो गए

अयोध्या। क्रिकेटर विराट कोहली पहली बार पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ राम नगरी अयोध्या पहुंचे। रविवार की सुबह वे अयोध्या पहुंचे। वहां उन्होंने हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। इसके बाद दोनों राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने गए। आधे घंटे तक वे मंदिर परिसर में रुके और फिर लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए अनुष्का-विराट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कुछ दिनों पहले अनुष्का-विराट प्रेमानंद महाराज से मिलने गए थे। विराट पिछले कुछ दिनों से लखनऊ में हैं। 27 मई को आईपीएल में उनकी टीम को लखनऊ के साथ मैच खेलना है।
अयोध्या के करीब 1,000 साल पुराने हनुमानगढ़ी मंदिर से सामने आया उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें कड़ी सुरक्षा के बीच विराट और अनुष्का पवनपुत्र हनुमान का आर्शीवाद लेते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने माथा टेका। पुजारी ने उन्हें फूल माला पहनाई और टीका लगाया।

Related Articles

Back to top button