देश / विदेश

अखिलेश यादव ने बगावत कर रहे तीन विधायकों को पार्टी से निकाला

लखनऊ । समाजवादी पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में अपने तीन विधायकों को बाहर का रास्ता दिख दिया है। इन विधायकों में गोशाईगंज से विधायक अभय सिंह, गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह और ऊंचाहार से विधायक मनोज कुमार पांडेय का नाम शामिल है।
पार्टी ने अपने विधायकों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई की जानकारी अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर दी है। सपा ने अपने एक्स हैंडल में कहा, समाजवादी सौहार्दपूर्ण सकारात्मक विचारधारा की राजनीति के विपरीत सांप्रदायिक विभाजनकारी नकारात्मकता और किसान, महिला, युवा, कारोबारी, नौकरीपेशा और ‘पीडीए विरोधी’ विचारधारा का साथ देने के कारण, समाजवादी पार्टी जनहित में इन विधायकों को पार्टी से निष्कासित करती है।
अपने निष्कासन के बावजूद तीनों विधायक तकनीकी रूप से विधानसभा रिकॉर्ड में समाजवादी पार्टी के विधायक बने हुए हैं, जब तक कि आगे कोई विधायी कार्रवाई नहीं की जाती।

Related Articles

Back to top button