बांके बिहारी गुप्ता को मिला जिला खनिज न्यास शासी परिषद का दायित्व, मुख्यमंत्री व संगठन के प्रति जताया आभार

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। भारतीय जनता पार्टी सीपत के पूर्व मंडल अध्यक्ष बांके बिहारी गुप्ता को बिलासपुर जिला खनिज न्यास (ष्ठरूस्न) की शासी परिषद में सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा की गई है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर बांके बिहारी गुप्ता ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान की बात है और वे खनिज प्रभावित क्षेत्रों के सर्वांगीण व सतत विकास हेतु पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सरकार और संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। श्री गुप्ता की इस नियुक्ति से क्षेत्र में विकास को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आमजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल और सक्रिय कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।



