छत्तीसगढ़

शिक्षा में नया संकल्प : मस्तूरी बीईओ का प्रभार संभालते ही बोले शिवराम टंडन , टीम वर्क से रचेंगे गुणवत्ता की नई इबारत

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। शिक्षा क्षेत्र में अनुशासन, समर्पण और नवाचार के लिए प्रतिबद्ध शिवराम टंडन को विकासखंड मस्तूरी के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) का प्रभार सौंपा गया है। यह नियुक्ति स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा जारी आदेश के तहत जिला कलेक्टर बिलासपुर के निर्देशानुसार की गई। इससे पहले श्री टंडन सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार को श्री टंडन ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया, जहां उनके स्वागत में मस्तूरी शिक्षा जगत में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखा गया। प्रभार ग्रहण के दौरान उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, अनुशासन और समन्वय की मिसाल कायम करना है। हम सभी प्रधान पाठकों, शिक्षकों, संकुल समन्वयकों और विभागीय साथियों के साथ मिलकर एक मजबूत टीम वर्क के साथ काम करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभागीय दिशा-निर्देशों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और हर निर्णय विद्यार्थियों के हित में लिया जाएगा।

शुभकामनाओं की बधाईयों की लगी झड़ी

नए बीईओ बनने की सूचना मिलते ही स्कूल शिक्षा विभाग के प्राचार्य, प्रधान पाठक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षक संगठन, ब्लॉक स्तरीय शैक्षिक समन्वयक संघ सहित अनेक गणमान्य शिक्षाविदों एवं शुभचिंतकों ने श्री टंडन को मिष्ठान एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाइयां दीं। यह नियुक्ति मस्तूरी क्षेत्र में शिक्षा की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन की उम्मीद जगा रही है।

बीईओ शिवराम टंडन का संकल्प

हम सब मिलकर शिक्षा को सिर्फ नौकरी के साधन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाएंगे।श्री टंडन के कार्यभार ग्रहण के साथ ही मस्तूरी शिक्षा विभाग में एक नई ऊर्जा और दिशा की शुरुआत मानी जा रही है। क्षेत्र के लोगों को उनसे उम्मीद है कि वे अपने अनुभव और नेतृत्व से मस्तूरी को शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर ले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button