देश / विदेश

बेंगलुरु में महंगी हुई ऑटो की सवारी, सरकार ने बढ़ाया किराया

Auto rides got expensive in Bangalore, government increased the fare

बेंगलुरु। ऑटो रिक्शा की सवारी महंगी हो गई है। बेंगलुरु शहरी जिला क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने ऑटो रिक्शा के लिए संशोधित किराए की संरचना की घोषणा की है। बेंगलुरु में 1 अगस्त से नए किराए लागू होंगे। प्राधिकरण द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, संशोधित ऑटो रिक्शा किराया केवल बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) की सीमा के भीतर ही लागू होगा। बता दें कि पहले 2 किलोमीटर के लिए ऑटो रिक्शा का न्यूनतम किराया 30 रुपये से बढ़ाकर 36 रुपये कर दिया गया है। प्रत्येक अतिरिक्त किलोमीटर के लिए किराया 15 रुपये से बढक़र 18 रुपये हो गया है। रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के बीच नियमित किराए पर 50 प्रतिशत का रात्रिकालीन अधिभार लागू होगा।
कितना बढ़ा किराया?
प्राधिकरण ने यह भी कहा कि ऑटो मीटरों का 31 अक्टूबर तक पुन: सत्यापन और मुहर लगाई जानी चाहिए और मीटरों पर संशोधित किराया प्रदर्शित किया जाना चाहिए। यात्रियों से पहले पांच मिनट तक कोई प्रतीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। उसके बाद, प्रत्येक 15 मिनट के वेटिंग टाइम के लिए 10 रुपये का शुल्क वसूला जाएगा। इसके अलावा 20 किलोग्राम तक का सामान नि:शुल्क ले जाया जा सकता है। इस सीमा से अधिक सामान ले जाने पर, प्रत्येक अतिरिक्त 20 किलोग्राम या उसके किसी भाग के लिए 10 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। इसके साथ ही किसी भी ऑटो में अधिकतम 50 किलोग्राम तक सीमित सामान लेकर जाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button