छत्तीसगढ़राजधानी

छत्तीसगढिय़ा क्रान्ति सेना ने अवैधानिक तरीके से निवासरत पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों के ऊपर कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा

तिल्दा नेवरा (वीरेन्द्र साहू)। छत्तीसगढिय़ा क्रान्ति सेना द्वारा महामहिम राष्ट्रपति और जिलाधीश बलौदाबाज़ार को प्रदेश व देश में अवैधानिक तरीके से निवासरत पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों के ऊपर कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन प्रस्तुत किया गया साथ। ही जो अनाधिकृत रूप से देश व प्रदेश में निवास करने वाले पाकिस्तानी और बांग्लादेशी को संरक्षण दे रहे उन्हें कमरा किराए पर दे रहे उनके ऊपर भी उचित कार्यवाही करने हेतू विशेष आग्रह पत्र के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति से की गई है। साथ ही संबंधित विषय मे छेत्रिय कार्यवाही हेतु जिला कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंपा गया है ।
उक्त विषय को लेकर अगर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जाती तो निकट भविष्य में छत्तीसगढिय़ा क्रान्ति सेना को मजबूरन इस विषय को संज्ञान में लेते हुए जमीनी व लोकतांत्रीक लड़ाई लडऩे के लिए बाध्य होना पड़ेगा । सरकारी सर्वे के डाटा अनुसार छत्तीसगढ़ में ही 10 हजार से भी अधिक पाकिस्तानी और बांग्लादेशी निवासरत है जो प्रदेश के जनता से उनके हक की नौकरी व सरकारी व्यवस्थाओं का फायदा उठाते हुए अब प्रदेश में अपना अधिकार जताने लगे है। साथ ही अवैध जमीन कब्जा व नशीले पदाथो के अवैध बिक्री सहित अनेको गैरकानूनी कार्यो में लिप्त है जिनपर उचित कार्यवाही समय रहते नही किया जाता है तो निश्चित ही प्रदेश में कानूनी व्यवस्था के बिगडऩे वा आम लोगो मे आपसी शंघर्ष की स्थिति पैदा होना लाजमी है ।
प्रदेश व केन्द्र सरकार को समय रहते इन घुसपैठियों की पहचान कर देश निकाला कि कार्यवाही किया जाना देश व प्रदेश के हित के साथ आम जनता की हित में होगा । छत्तीसगढिय़ा क्रान्ति सेना की इस देश और प्रदेश सहित समाज हित में उचित कार्यवाही किये जाने के मांग को जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने भी समर्थन दिया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यदु, छत्तीसगढिय़ा क्रान्तिसेना जिलाध्यक्ष-सनत यदु, ब्लाक अध्यक्ष- रोहित साहू, उपाध्यक्ष- खिलेंद्र वैष्णव, वकील-दीनबंधु देवांगन, रोशन साहू दीपक वर्मा, एवं डॉक्टर देवेश वर्मा, लाकेश वर्मा ज्ञापन देते समय उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button