देश की मिट्टी का कर्ज निभाएं, यही सच्ची आज़ादी: चंद्रप्रकाश सूर्या
स्वामी आत्मानंद स्कूल सीपत में 79वीं आज़ादी वर्षगांठ पर भव्य ध्वजारोहण, वीर सपूतों को नमन, छात्रों में देशभक्ति का संचार

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीपत में शुक्रवार को आजादी की 79वीं वर्षगांठ पर भव्य और गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिपं. सभापति प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश सूर्या ने सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अभिलेश यादव, शाला प्रबंधन विकास समिति अध्यक्ष बांके बिहारी गुप्ता, एसएमडीसी सदस्य श्रीमती गीता नारायण साहू के साथ ध्वजारोहण किया।
अपने उद्बोधन में जिपं. सभापति प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश सूर्या ने कहा कि स्वतंत्रता सिर्फ एक तोह$फा नहीं, बल्कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है। अपने आचरण और कर्मों से यह साबित करें कि हम देश के प्रति निष्ठावान और सजग नागरिक हैं। उन्होंने छात्रों से अनुशासन, ईमानदारी और देशभक्ति की भावना को अपनाने का आह्वान किया और कहा कि आप ही आने वाले भारत के निर्माता हैं। इस अवसर पर सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप ने कहा कि हम जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह हमारे पूर्वजों के कठिन संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें और स्वतंत्रता को संजोए रखना हम सबका कर्तव्य है।
एसएमडीसी के अध्यक्ष बांके बिहारी गुप्ता ने कहा कि सीपत की माटी को गर्व है कि यहां के वीर पुत्र शहीद विनोद सिंह कौशिक ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी. कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता संतोष सिंह ने किया तथा आभार प्रदर्शन संस्था प्रभारी पी.के. पटेल ने किया। कार्यक्रम में शासकीय बालक उमा. विद्यालय सीपत की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती सरिता यादव, संस्था प्रभारी पवन कुमार पटेल, श्रीमती अनिता शुक्ला, ऋचा तिवारी, लोभेराम साहू, रेशलाल दीवाकर, के.पी. कश्यप, प्रधानपाठिका श्रीमती मंजू मिश्रा सहित सभी शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।



