गुप्ता मोहल्ला बना महर्षि कश्यप नगर; समाज के पितृ पुरुष के नाम पर नई पहचान
गौरव का क्षण : गुप्ता मोहल्ला बना महर्षि कश्यप नगर, समाज में खुशी की लहर, एक दूसरे को दी बधाई

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सीपत गुप्ता मोहल्ला को नई पहचान मिली। अब यह मोहल्ला समाज के पितृ पुरुष महर्षि कश्यप के नाम से जाना जाएगा।
इस अवसर पर चंद्रपुरिहा कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज के पूर्व अध्यक्ष सतीश गुप्ता, लक्ष्मीकुमार गुप्ता, सीपतगढ़ के संरक्षक गोपी गुप्ता, सीपत गुप्ता समाज के अध्यक्ष हरीश गुप्ता, बांके बिहारी गुप्ता, कमल गुप्ता, सचिव हिमांशु गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामगोपाल गुप्ता , सहसचिव आशुतोष गुप्ता, रतनपुरिहा कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज से संदीप गुप्ता, टिल्लू गुप्ता, संजय गुप्ता
सहित समाज के गणमान्य उपस्थित रहे।
गुप्ता मोहल्ला, जो मुख्य सडक़ काली मंदिर मोड़ से लगभग डेढ़ किलोमीटर अंदर स्थित है, अब महर्षि कश्यप नगर गुप्ता मोहल्ला के नाम से जाना जाएगा। समाज के लोगों ने मुख्य सडक़ पर महर्षि कश्यप नगर का नामपट्ट (बोर्ड) भी स्थापित किया, जो इस नई पहचान का प्रतीक बनेगा। पूर्व अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने कहा कि गुप्ता मोहल्ले को महर्षि कश्यप जी के नाम से जो पहचान मिली है, वह हमारी आने वाली पीढिय़ों को गर्व और प्रेरणा देगी। महर्षि कश्यप हमारे समाज के पितृ पुरुष हैं, जिन्होंने मानवता, परिश्रम और नैतिकता का संदेश दिया। यह नाम हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखने के साथ-साथ एकता और प्रगति की दिशा में अग्रसर करेगा। इस दौरान अध्यक्ष हरीश गुप्ता व सचिव हिमांशु गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि महर्षि कश्यप नगर का नाम सिर्फ एक बोर्ड पर लिखा नाम नहीं है, बल्कि यह हमारे दिलों में बसा गौरव है। यह परिवर्तन समाज के एकजुट प्रयास और सामूहिक संकल्प का परिणाम है। ह
मारा लक्ष्य है कि इस मोहल्ले को स्वच्छ, सुरक्षित, शिक्षित और आदर्श बनाया जाए, ताकि यह वास्तव में महर्षि कश्यप जी के आदर्शों के अनुरूप बन सके। हम सभी समाजजनों से निवेदन करते हैं कि इस नई पहचान को गौरव के साथ आगे बढ़ाएँ और आने वाली पीढिय़ों को एक प्रेरक विरासत दें। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और संकल्प लिया कि महर्षि कश्यप नगर को एक उदाहरणात्मक बस्ती के रूप में विकसित किया जाएगा।



