छत्तीसगढ़

बेकाबू ट्रेलर नवाडीह चौक माताचौरा के बाजू गली में जा घुसा, मकान की दीवारें चकनाचूर , चालक फरार

रविवार अलसुबह बड़ा हादसा टला, घर में सो रहे लोग बाल-बाल बचे

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। जन्माष्टमी की देर रात उल्लास के बाद रविवार की अलसुबह नवाडीह चौक में दहशत का माहौल बन गया। रविवार की अलसुबह नवाडीह चौक में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब 3:30 बजे तेज़ रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएफ 6744 अचानक मुख्य सडक़ से हटकर माताचौरा के पास वाली गली में घुस गया।
बेकाबू ट्रेलर चौक से कई दीवारों को तोड़ता हुआ सीधे मोहन गिरी गोस्वामी के मकान में जा टकराया। हादसे में मकान के बाथरूम की दीवारें पूरी तरह ढह गईं और घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद चालक ट्रेलर वहीं छोडक़र फरार हो गया। सुबह हडक़ंप मचने पर ग्रामीणों ने तुरंत प्रार्थी के साथ मिलकर सीपत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है। सौभाग्य से एक बड़ी अनहोनी टल गई। ग्रामीणों का कहना है कि चौक पर बड़े वाहनों की तेज़ रफ्तार हमेशा दुर्घटनाओं को न्योता देती है, जिसके लिए प्रशासन को स्थायी समाधान निकालने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button