पूर्व सीएम नवीन पटनायक अस्पताल में भर्ती

ओडिशा। पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक की तबीयत बिगड़ गई है। पटनायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पूर्व सीएम नवीन पटनायक को डिहाइड्रेशन के कारण उनकी हालत बिगडऩे के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवीन पटनायक ने अस्पताल से वीडियो जारी करके अपना हेल्थ अपडेट जारी किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा।
पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा के सम अल्टीमेट अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि ‘मैं सम अस्पताल में हूं। स्टाफ और डॉक्टर मेरी बहुत अच्छी देखभाल कर रहे हैं। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। अगर आप मुझसे मिलना चाहते हैं, तो नवीन निवास में आपका स्वागत है।’
नवीन पटनायक 78 साल के हो चुके हैं। उनकी पार्टी बीजेडी ओडिशा में विपक्ष में है। हालांकि, इसके बावजूद वह लगातार राजनीति में एक्टिव हैं और जनता के मुद्दों को उठाते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ओडिशा में हुई कई घटनाओं को लेकर भाजपा सरकार पर लगातार हमला बोला है।



