
रायपुर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, स्थानीय प्रधान कार्यालय (आंध्र सर्कल) हैदराबाद में पदस्थ छत्तीसगढ़ माटी पुत्र चीफ़ मैनेजररजनीश कुमार यादव के पदोन्नत होकर असिस्टेंट जनरल मैनेजर बनने पर छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ ने उन्हें बधाई दी।
महासंघ के महासचिव निरंजन सिंह यादव ने इस उपलब्धि को संपूर्ण यादव समाज के लिए गौरव का पल बताया तथा रजनीश यादव के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु होने की मंगलकामना की। ज्ञात हो कि उनके बड़े भाई रविंद्र यादव केंद्रीय विद्यालय में टी.जी.टी. एवं छोटे भाई श्री सोमेंद्र यादव बैंक ऑफ बड़ौदा में मुख्य प्रबंधक राजभाषा हैं ।
हर्ष और उल्लास के पलों के बीच रजनीश यादव के पारिवारिक सदस्यों ने छ: ग प्रगतिशील यादव महासंघ के पदाधिकारीगण और सदस्यों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए यदुवंशियों में शिक्षा के प्रचार और प्रसार पर फोकस करने की सलाह के साथ अन्य कृष्णमित्रों से ट्रेड, बिजऩेस और एडमिनिस्ट्रेशन में उच्च मुकाम हासिल करने का आव्हान किया।


