छत्तीसगढ़

खंडहरनुमा मकान से 40 पाव देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस का सख्त शिकंजा, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। अवैध नशा कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में सीपत पुलिस ने ग्राम कौडिया बाजारपारा में दबिश देकर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने मौके से 40 पाव अवैध देशी प्लेन शराब जप्त कर एक युवक को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर 3 सितंबर 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम कौडिया बाजारपारा में एक युवक खंडहरनुमा मकान में भारी मात्रा में देशी शराब ग्राहकों को बेचने की फिराक में है। सूचना पर थाना प्रभारी सीपत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्यवाही की। कार्रवाई के दौरान आरोपी प्रकाश राठौर पिता रमाशंकर राठौर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम कौडिया, थाना सीपत को धर दबोचा गया। उसके कब्जे से देशी प्लेन शराब के 40 पाव, जिसकी अनुमानित कीमत 4400 रुपए बताई गई है, बरामद की गई।
आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। टीआई गोपाल सतपथी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अवैध नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी कीमत पर क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार को फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा। पुलिस की यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी। सीपत पुलिस ने बताया कि अवैध नशे के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई क्षेत्र में बड़ा संदेश है और आने वाले दिनों में इस तरह के कारोबार पर और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button