देश / विदेश

पिकअप वैन ने महिला को कुचला, अस्पताल में मौत

कर्नाटक । बेंगलुरू में एक दिल दहला देने वाली सडक़ दुर्घटना देखने को मिली है। दरअसल यहां कॉटेनपेट इलाके में एक बेकाबू पिकअप वैन ने एक महिला को कुचल दिया। इस घटना में 45 वर्षीय अंजा देवी की मौत हो गई है। दरअसल इस हादसे के तुरंत बाद आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस पूरी घटना की रिकॉर्डिंग पास ही लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। यातायात पुलिस ने धारा 281, 106(1), बीएनएस 115, आईएमए अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम लगभग साढ़े 5 बजे, कॉटेनपेट मेन रोड, जंक्शन के पास ये हादसा हुआ। अंजा देवी, एक और महिला के साथ गली में पैदल चल कर आ रही थीं। उसी वक्त पीछे से बेकाबू पिक अप वैन आई। इस दौरान एक महिला ने खुद को किसी तरह बचा लिया लेकिन अंजा देवी को पिकअप वैन ने कुचल दिया। इस घटना के बाद महिला का लहूलुहान हालत में सडक़ पर पड़ी रही। इसके बाद आनन-फानन में लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने वाहन चालक किरण को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button