छत्तीसगढ़

ऊर्जा के साथ खेल को भी दे रहा बल; एनटीपीसी सीपत में राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज़

सीएसआर के तहत 13 अक्टूबर तक चलेगा चार दिवसीय खेल उत्सव

राज्यभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी मैदान में दिखा रहे दमखम

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। एनटीपीसी सीपत के सौजन्य से सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत सब जूनियर बॉयज अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप 2025-26 का शुभारंभ शुक्रवार, 10 अक्टूबर को भव्य रूप से किया गया। उद्घाटन समारोह में कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख विजय कृष्ण पाण्डेय ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
चार दिवसीय यह चैंपियनशिप 10 से 13 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें दुर्ग, रायपुर और नारायणपुर जिलों के कुल 54 उभरते हुए फुटबॉल खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता से चयनित 30 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। एनटीपीसी सीपत इन चयनित खिलाडिय़ों को 14 से 23 अक्टूबर तक आयोजित कोचिंग कैंप में फुटबॉल किट, आवास, भोजन और अन्य खेल सुविधाएं पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराएगा।
कार्यक्रम के दौरान श्री पाण्डेय ने कहा कि एनटीपीसी सीपत केवल ऊर्जा उत्पादन तक सीमित नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं की खेल ऊर्जा को भी प्रज्वलित करने का कार्य कर रही है। हमारा लक्ष्य राज्य से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करना है। 2016 से एनटीपीसी सीपत अपने ष्टस्क्र कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन के सहयोग से यह पहल निरंतर कर रही है। यह अभियान राज्य के ग्रामीण और शहरी युवाओं को खेल के माध्यम से आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना की दिशा में अग्रसर कर रहा है। हर वर्ष तीन श्रेणियों — सब जूनियर, जूनियर बॉयज और सीनियर मेन में चैंपियनशिप एवं कोचिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जूनियर बॉयज वर्ग का आयोजन पूर्व में संपन्न हो चुका है, अब सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ी मैदान में अपना जौहर दिखा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button