देश / विदेश

असरानी के निधन पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुख, कहा- आपको योगदान को सदैव याद रखा जाएगा

नई दिल्ली । अपनी कॉमेडी से सबके दिलों पर राज करने वाले वरिष्ठ एक्टर गोवर्धन असरानी अब दुनिया में नहीं रहे हैं। उनके निधन से बॉलीवुड में हर कोई स्तब्ध है और शोक व्यक्त कर रहा है। अक्षय कुमार, अनुपम खेर, हिमानी शिवपुरी, और कई अन्य राजनीतिक हस्तियों ने नम आंखों से शोक व्यक्त किया है। अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवर्धन असरानी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम नरेंद्र मोदी गोवर्धन असरानी के निधन से बहुत दुखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर लिखा, गोवर्धन असरानी जी के निधन से अत्यंत दु:खी हूं एक प्रतिभाशाली मनोरंजनकर्ता और वास्तव में बहुमुखी कलाकार, उन्होंने विभिन्न पीढिय़ों के दर्शकों का मनोरंजन किया। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
पीएम मोदी के अलावा, गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राहुल गांधी ने भी एक्टर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।
गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, अभिनेता असरानी जी का निधन अत्यंत दु:खद है। उन्होंने जीवन भर भारतीय सिनेमा में योगदान दिया और लोगों को हंसाकर लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई… भगवान उन्हें शांति दे और परिवार वालों को दुख सहने की शक्ति।

Related Articles

Back to top button