छत्तीसगढ़

‘सपनों को दिशा, सफलता को मंजि़ल’: सुनील आईएएस एकेडमी का शुभारंभ आज सीपत में

(प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी अब सीपत में — आज दोपहर 12 बजे मेगा सेमिनार में जुटेंगे जिले व राज्य के अधिकारी)

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। सीपत क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित होने जा रहा है। ‘सुनील ढ्ढ्रस् एकेडमी’ की शुरुआत से अब यहाँ के विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। संस्थान के शुभारंभ से पहले आज 9 नवंबर को दोपहर 12 बजे सीपत सामुदायिक भवन में भव्य मेगा सेमिनार का आयोजन किया गया है, जिसमें जिले और राज्य के कई जाने-माने प्रशासनिक अधिकारी एवं शिक्षाविद शामिल हो रहे हैं।

‘गाँव से उठेगी नई प्रतिभा, प्रशासन तक पहुँचेगी उनकी आवाज़’ — सुनील निर्मलकर

एकेडमी के संचालक सुनील निर्मलकर ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के उन युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग देना है जो आईएएस, पीएससी बैंक, रेलवे, पुलिस, शिक्षक भर्ती जैसी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं पर संसाधनों की कमी से वंचित रह जाते हैं। हमारा सपना है कि सीपत से भी प्रशासनिक अधिकारी निकलें। अब गाँव के छात्र-छात्राएँ शहरों की तरह तैयारी कर सकेंगे — वही शिक्षक, वही मार्गदर्शन, वही आत्मविश्वास। उन्होंने कहा कि एकेडमी में 15 वर्षों के अनुभव वाले विशेषज्ञ शिक्षक बिलासपुर और भिलाई से आए हैं, जिनमें उमेश डहरिया, धनंजय कुमार, नूतन साव समेत अनुभवी शिक्षकों की टीम शामिल है।

सेमिनार में क्या रहेगा ख़ास , अधिकारी देंगे सफलता के मूलमंत्र

सेमिनार में यूपीएससी, सीजीपीएससी, सीजी व्यापम, बैंक, रेलवे, एसएससी, सीजीटीईटी, पटवारी और पुलिस भर्ती परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी ट्रिक्स, स्ट्रेटेजी और सफलता के रहस्य साझा किए जाएंगे। विद्यार्थियों को अनुभवी प्रशासनिक अधिकारियों से सीधा संवाद करने और उनकी यात्रा से सीखने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, एकेडमी की फीस स्ट्रक्चर, बैच टाइमिंग और कोर्स की रूपरेखा की जानकारी भी दी जाएगी। उपस्थित अधिकारियों के द्वारा विद्यार्थियों को सफलता के मूलमंत्र के बारे में बताया जाएगा।

आज होंगे सेमिनार के विशेष अतिथि

सेमिनार के मुख्य अतिथि वित्त विभाग रायपुर के संयुक्त संचालक श्री विजय कुमार पांडेय , विशिष्ट अतिथियों में मस्तूरी एसडीएम प्रवेश पैकरा, गुरुकुल आईएएस के संचालक बृजेंद्र शुक्ला, सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल, छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी रायपुर से अरविंद महिलांगे, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अरुणा चंद्रप्रकाश सूर्या शामिल रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीपत सरपंच श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार करेंगी।

हर सपना होगा साकार: सेमिनार में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

सेमिनार में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को करियर गाइडेंस, आत्मविकास और परीक्षा-तैयारी के लिए व्यावहारिक सुझाव दिए जाएंगे। संचालक सुनील निर्मलकर ने कहा कि हम चाहते हैं कि हर गाँव से एक अधिकारी निकले। आज का सेमिनार हर उस विद्यार्थी के लिए दिशा तय करेगा जो बड़ा सपना देखता है। उन्होंने सीपत, मस्तूरी, जांजगीर, सकरी और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सेमिनार में शामिल हों। ‘सुनील आईएएस एकेडमी — जहाँ हर सपने को मिलेगा संबल, और हर अभ्यर्थी को मंजि़ल तक पहुँचने का आत्मविश्वास’।

Related Articles

Back to top button