रावत नाच सिर्फ नृत्य नहीं, यह यादव समाज की वीरता, संस्कृति और स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक : राजेंद्र धीवर
सात दलों ने परंपरा, वेशभूषा और शौर्य से जीता दर्शकों का दिल : बहतराई को मिला प्रथम स्थान , महोत्सव में यदुवंशियों ने बढ़ाया मान


सीपत (हिमांशु गुप्ता)। ग्राम पंचायत सीपत के तत्वाधान में रविवार को तहसील परिसर में भव्य रावत नाच महोत्सव का आयोजन हुआ, जहाँ यादव समाज की गौरवशाली संस्कृति और शौर्य का रंगारंग प्रदर्शन देखने को मिला। कुल सात यदुवंशी नर्तक दलों ने बहुरंगी वेशभूषा धारण कर अपनी पारंपरिक कला, ताल और वीरता का ऐसा संगम प्रस्तुत किया कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। नन्हे यदुवंशी बाल नर्तकों का ऊर्जावान प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यदुवंशियों ने अपने दोहों के माध्यम से दर्शकों का दिल जीत लिया। रावत नाच महोत्सव में प्रथम स्थान बहतराई दल 7100 रुपए मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर द्वारा प्रदान किया गया। वहीं द्वितीय स्थान खमतराई दल को 5100 रुपए सीपत सरपंच श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार , तृतीय स्थान पंधी दल को 3100 रूपये जनपद सदस्य मनोज खरे , चतुर्थ स्थान नवागांव (मचखंडा) दल को 2100 रुपए सहकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप , पांचवां स्थान सीपत प्रेम दल को 1700 रुपए उपसरपंच श्रीमती श्यामा शशिकांत साहू , छठवां स्थान नवाडीह सीपत दल को 1500 रुपए पंच नागेश वर्मा , सांतवना पुरस्कार पोड़ी दल को 1100 रुपए सरपंच श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार एवं सभी दलों को आकर्षक शील्ड भी प्रदान किया गया।
रावत नाच हमारी संस्कृति की पहचान… यदुवंशी भाइयों ने परंपरा का मान बढ़ाया : राजेंद्र धीवर
जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर ने कहा कि रावत नाच यादव समाज की वीरता, संस्कृति और स्वाभिमान का प्रतीक है। आज जिस जोश और अनुशासन के साथ सभी दलों ने प्रस्तुति दी, वह हमारी गौरवगाथा को नई पीढ़ी तक पहुँचा रहा है। बहतराई दल ने शानदार प्रदर्शन कर समाज का मान बढ़ाया है।
यह सिर्फ नृत्य नहीं, समाज को जोडऩे वाली सांस्कृतिक ऊर्जा है : मनोज खरे
जनपद सदस्य मनोज खरे ने संबोधित करते हुए कहा कि रावत नाच महोत्सव हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है। बच्चों से लेकर वरिष्ठों तक सभी दलों ने अनुशासित, ऊर्जावान और प्रेरणादायक प्रदर्शन दिया है। समाज की एकता और उत्साह आज मंच पर साफ दिखाई दिया।
रावत नाच हमारी सांस्कृतिक धरोहर… इसे संजोना हमारी जिम्मेदारी : दुबे सिंह कश्यप
सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप ने कहा कि यदुवंशी समाज की मूल पहचान रावत नाच है। यह लोक संस्कृति और वीर परंपरा का अद्भुत संगम है। आज सभी दलों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इस धरोहर को जीवंत रखा है। ऐसी परंपराएँ समाज को दिशा देती हैं।
सीपत की धरती पर आज परंपरा और युवा शक्ति का अद्भुत संगम दिखा : अभिलेश यादव
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अभिलेश यादव ने कहा कि आज के आयोजन ने सिद्ध किया कि युवाओं और समाज में संस्कृति के प्रति गहरा सम्मान है। सभी दलों का जोश और प्रस्तुति अद्वितीय रही। रावत नाच जैसी परंपराएँ समाज को गर्व से भर देती हैं।
विशिष्ट उपस्थिति और योगदान:–
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य मनोज खरे, सहकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप, सेवानिवृत्त प्रधानपाठक गणेशराम यादव, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अभिलेश यादव, अरुण यादव, द्रव्येश गुप्ता , जंगू यादव, डॉ. भोज यादव, शिव यादव, कृष्ण कुमार यादव, लतेल यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महोत्सव को सफल बनाने में उपसरपंच श्रीमती श्यामा शशिकांत साहू, पंचगण हरीश गुप्ता, प्रदीप पांडेय, विनोद यादव, दीपक यादव, अमन यादव , संतोष सिदार, लच्छी वर्मा, गौतम खरे, अमित धीवर, उमेंद्र विजय, नरेश सूर्यवंशी, सुमित जायसवाल, नागेश वर्मा, पोषण सत्यार्थी, संजय वर्मा, राजकुमार रजक, गोपी धीवर, इंद्र गुप्ता, लखन गुप्ता, संदीप खरे, प्रेम खरे, गोपीचंद वर्मा, रणजीत यादव, गजेंद्र यादव, आदर्श यादव, राकेश यादव, अजय यादव, शिवपूजन यादव, सागर यादव सहित समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।


