छत्तीसगढ़

नाबालिग से हैवानियत; सीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी सलाखों के पीछे

सीपत (हिमांशु गुप्ता) । नाबालिग से छेड़छाड़ की शिकायत पर सीपत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेश शर्मा निवासी ग्राम धनिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना 23 नवंबर 2025 की है। पीडि़ता दोपहर लगभग 2:30 बजे अपने घर में सोई हुई थी, तभी ग्राम धनिया के योगेश शर्मा ने घर में घुसकर गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की। पीडि़ता ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी, जिसके बाद 25 नवंबर 2025 को पिता सहित थाना सीपत पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरु की तथा वरिष्ठ अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी सीपत ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरु की। पुलिस टीम ने तेजी से पता-साजी करते हुए आरोपी योगेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने कहा कि नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला अत्यंत गंभीर और संवेदनशील है। जैसे ही शिकायत प्राप्त हुई, सीपत पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button