देश / विदेश

भागीरथपुरा में हैजा का कहर, 15 की मौत

स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट में पानी के नमूनों में हैजा फैलाने वाला विब्रियो कोलेरी बैक्टीरिया पाया गया

इंदौर, 2 जनवरी। स्वच्छता में सात बार देश में नंबर वन रह चुका इंदौर इन दिनों गंभीर स्वास्थ्य संकट से जूझ रहा है। शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी के कारण हैजा फैलने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट में पानी के नमूनों में हैजा फैलाने वाला विब्रियो कोलेरी बैक्टीरिया पाया गया है। इसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में हडक़ंप मच गया है।
स्थानीय लोगों का दावा है कि अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सरकारी रिकॉर्ड में मौतों की संख्या को लेकर विरोधाभास बना हुआ है। इस असमंजस ने प्रशासन की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराई गई लैब जांच में दूषित पानी में विब्रियो कोलेरी बैक्टीरिया की मौजूदगी सामने आई है। यह बैक्टीरिया शरीर में पहुंचते ही तेजी से संक्रमण फैलाता है और गंभीर डिहाइड्रेशन का कारण बनता है। रिपोर्ट के आधार पर अस्पतालों में भर्ती मरीजों के कल्चर टेस्ट कराए जा रहे हैं। गंभीर मरीजों को हैजे के इलाज में प्रभावी मानी जाने वाली डॉक्सीसाइक्लिन दवा दी जा रही है। पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Related Articles

Back to top button