छत्तीसगढ़

सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 14 नक्सली ढेर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों ने किस्टाराम थाना क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान 14 नक्सलियों को मार गिराया। यह मुठभेड़ सुकमा के घने जंगलों में हुई, जहां नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर अभियान चलाया जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक, डीआरजी के जवान किस्टाराम इलाके में तलाशी अभियान पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। कई घंटों तक चली भीषण मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

Related Articles

Back to top button