देश / विदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम ममता बनर्जी को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार 5 जनवरी को अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। विभिन्न पार्टियों के नेता और लोग उन्हें इसे लेकर बधाई दे रहे हैं। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिन पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।



